कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने शनिवार शाम को बेंगलुरु में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक खड़गे ने सीएम सिद्दारमैया को दिल्ली तलब किया है. मुलाकात के बाद सीएम सिद्दारमैया ने कहा कि कैबिनेट पर कोई बात नहीं हुई.

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया शनिवार 22 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने पहुंचे. इस मीटिंग ने राज्य मेें नेतृत्व बदलाव की अटकलों को फिर हवा दे दी. लेकिन कांग्रेस प्रमुख से मीटिंग के बाद सिद्दारमैया ने इन अटकलों को सीधे तौर पर खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि राज्य में नेतृत्व बदलने की कोई चर्चा नहीं हुई है. यह सिर्फ मीडिया की बनाई हुई बात है.

सिद्दारमैया-खरगे की मीटिंग में क्या हुआ?

मीटिंग के बाद सिद्दारमैया ने कहा कि बातचीत पार्टी संगठन, लोकल बॉडी चुनाव और आने वाले पंचायत चुनावों पर केंद्रित रही. उन्होंने कहा,